वोक्सवैगन का चीन में 20 लाख कार बेचने का लक्ष्य
कंपनी के चीन प्रमुख विनफ्रेड वालैंड ने कहा कि बीजिंग के लिए निर्धारित किया गया लक्ष्य अगले एक-दो साल में ही पूरा हो जाएगा। यहां कंपनी की वृद्धि दर 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्ष 2009 में कंपनी ने चीन में 14 लाख कारें बेची थीं।
वोक्सवैगन चीन में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई उत्पादन इकाइयां लगाएगी। वालैंड ने कहा कि मई महीने में चीन के कार बाजार में वोक्सवैगन का हिस्सा बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गया।
इस साल के पहले चार महीनों में कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बिक्री में 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह बढ़ोतरी सरकार के प्रोत्साहन पैकेजों के चलते आई है। कंपनी ने इस साल अप्रैल महीने तक कुल 6,20,500 कारें बेची हैं।
वालैंड ने कहा कि 50 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी हमेशा कायम रहने वाली नहीं है, 2008 में बिक्री में आई भारी कमी के बाद यह तेजी आई, अब वृद्धि दर धीरे-धीरे घटेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications