झारखण्ड में 5 नक्सली गिरफ्तार
रांची। झारखण्ड के गुमला जिले में मंगलवार को पांच संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध नक्सलियों का संबंध पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से है। चार लोगों को गुमला के सिलमकोट जंगलों से पकड़ा गया। दूसरी ओर इसी संगठन के एक स्वयंभू कमांडर को पुलिस ने विसुनपुर गांव से गिराफ्तार किया।
एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के पास से दो राइफल, जिंदा कारतूसें, नक्सली साहित्य और दूसरी अन्य चीजें बरामद की गईं। राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications