भारत में ब्रिटिश वीजा की मांग में भारी इजाफा
वीजा आवेदनों की संख्या में यह वृद्धि पिछले कुछ सप्ताहों में ही हुई है। फिलहाल आवेदनों को स्वीकृति मिलने से पांच से 10 सप्ताह की देरी हो रही है।
लंदन और दिल्ली में सेवाएं देने वाली वीजा और एमीग्रेशन साल्यूशन्स कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा दिल्ली कार्यालय वीजा आवेदनों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने की कोशिश कर रहा है।
प्रवक्ता ने कहा, "इस साल पर्यटन वीजा लेने वालों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, हम इस समय सबसे ज्यादा मांग देख रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे पर्यटक जो पिछले एक साल के भीतर ब्रिटेन का दौरा कर चुके हैं उन्हें कम से कम समय में वीजा देने की कोशिश की जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि उनका वीजा ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह में मान्य हो जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications