जर्मन चांसलर मार्केल करेंगी बर्लिन एयर शो का उद्घाटन
बर्लिन, 8 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल बर्लिन में मंगलवार से शुरू होने जा रहे बर्लिन एयर शो (आईएलए 2010) का उद्घाटन करेंगी। बर्लिन स्कॉनफेड एयरपोर्ट सुरक्षा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे इस समारोह में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड भी मौजूद रहेंगे।
जर्मन एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीएआईए) और मेसी बर्लिन जीएमबीएच द्वारा आयोजित यह एयर शो आर्थिक मंदी और यूरोपीय संकट के बाद आयोजित हो रहा है।
इस दौरान छह दिनों तक चलने वाले व्यापार मेले में 47 देशों की 1,153 कंपनियां अपने हवाई सेवा उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इससे पहले 2008 में हुए एयर शो में 37 देशों की 1,127 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस एयर शो में 2,50,000 स्कवेयर मीटर के इलाके में विभिन्न विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस आयोजन में विशाल ए 380 विमान सहित करीब 300 स्थिर और चलायमान पंखों वाले विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा। हवाई प्रदर्शन के दौरान एक विशेष ट्रैफिक टावर उड़ानों का नियंत्रण करेगा।
एयर शो में ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, मेक्सिको, मोनेको, स्वीडन, सिंगापुर, तुर्की और ट्यूनीशिया पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता अमेरिकी कंपनी बोइंग इस आयोजन में 12 साल बाद वापसी कर रही है।
एयर शो में यूरोप के कॉम्बेट एयरक्राफ्ट यूरोफाइटर टाइफून और ग्रीपेन भी प्रदर्शित किए जाएंगे यह एयरक्रफ्ट भारतीय वायुसेना में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इसके अलावा यहां प्रदर्शित होने वाले अमेरिका के लॉकहीट मार्टिन्स एफ-16 और बोइंग एफ/ए-18, बोइंग एफ/ए-18 फ्रांस का डिसॉल्ट रफेल और रूस का मिग-35 भी भारतीय वायुसेना से ऑर्डर मिलने की आस लगाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications