उप्र कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन के लिए नई प्रणाली

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पार्टी को उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस लाने के लिए 'मिशन 2012' शुरू किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के चयन के लिए नई प्रणाली शुरू कर दी है।

कांग्रेस पर्यवेक्षक व राज्यसभा सदस्य शादी लाल बत्रा ने आईएएनएस को बताया, "विस्तृत साक्षात्कार आवेदकों के चयन की प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा जो पूर्णत: पारदर्शी होगा।"

उन्होंने इस प्रक्रिया में पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के हस्तक्षेप या 'सिफारिश' की गुंजाइश से इंकार किया है।

उन्होंने कहा, "उम्मीदवारों के चयन में पार्टी नेतृत्व लक्ष्य का ध्यान रखेगी, क्योंकि हमें चुनाव से दो वर्ष पहले पूर्वाभ्यास करने हैं।"

बत्रा राहुल गांधी द्वारा चलाए गए मिशन-2012 के लिए नियुक्त विशेष पर्यवेक्षकों में से एक हैं। उन्हें लखनऊ के आसपास के 41 विधानसभा क्षेत्रों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी अगले सप्ताह नौ अन्य पर्यवेक्षकों को भी उनके निर्धारित क्षेत्र के लिए जिम्मेदारी सौंप देगी। उन्हें अक्टूबर के अंत तक ब्योरा पेश करने के लिए कहा गया है।

साक्षात्कार का प्रथम चरण रविवार को लखनऊ से चुनाव लड़ने के इच्छुक 20 आवेदकों के साथ शुरू हो गया, जबकि कुछ और इच्छुक आवेदकों का साक्षात्कार सोमवार को लिया जाएगा।

बत्रा ने कहा, "साक्षात्कार के दौरान आवेदकों की न केवल क्षमता आंकी जा रही है, बल्कि उनकी ईमानदारी, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता और जनजीवन के प्रति उनके रुझान का आकलन भी किया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+