वैश्विक निवेशक सम्मेलन : 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Karnataka Cheif Minister
बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में गुरुवार (3 जून) से शुरू हुए दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान कर्नाटक ने करीब चार लाख करोड़ रुपये (85 अरब डॉलर)के 400 निवेश प्रस्तावों को हरी झेडी दी है। इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 8.65 लाख रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इन प्रस्तावों से कर्नाटक राज्य के अलग-अलग इलाकों में करीब चार लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।

पढ़ें - बिजनेस की खबरें

उद्योग विभाग के मुख्य सचिव वीपी बालिगर ने कहा कि ऐसे कुछ निवेशक इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए हैं जिन्हें निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने के लिए अभी और समय चाहिए था। बालिगर ने बताया कि कुल निवेश प्रस्तावों में से 20 प्रतिशत निवेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिए आएगा। येदियुरप्पा ने कहा कि इस सम्मेलन में चीन, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मलेशिया, साऊदी अरब, यूएई और अमेरिका समेत कई देशों के उद्योगपति शामिल हुए हैं।

ज्यादातर निवेश प्रस्ताव आधारभूत संरचना, शहरी विकास, ऊर्जा और बंदरगाह विकास के क्षेत्रों में आए हैं। लोहा एवं इस्पात क्षेत्र में 2.2 लाख करोड़ रुपये के 38 प्रस्ताव, सीमेंट क्षेत्र मे 36,991 करोड़ के नौ प्रस्ताव और ऊर्जा क्षेत्र में 25,214 करोड़ रुपये के आठ प्रस्तावों पर समझौते हुए हैं। विश्व निवेशक सम्मेलन के लिए सरकार को 78,395 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव केवल एक सप्ताह में मिले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इन निवेश प्रस्तावों को कार्यान्वित कराने के लिए उच्च स्तरीय समिति की अगली बैठक में इनकी प्रगति पर विचार करेंगे, मुझे विश्वास है कि सभी प्रस्तावों पर कार्यान्वयन समय से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+