राजस्थान में 2011 तक 1800 मेगावाट विद्युत उत्पादन होगा

बीकानेर से 25 किलोमीटर दूर बरसिंहसर गांव में नेवयेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा तैयार 250 मेगावाट (2 गुणा 125) ताप विद्युत संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर उर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार वर्तमान में 2.95 पैसे प्रति यूनिट खरीदकर 90 पैसे प्रति यूनिट की दर से किसानों को बिजली उपलब्ध करवा रही है।

राजस्थान विधान सभा के सरकारी मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि बीकानेर में विद्युत उत्पादन के लिए 1960 से प्रयास किए जा रहे थे जो आज पूरे हुए हैं। इस इकाई के प्रारंभ हो जाने से ट्यूबवेल के माध्यम से खेती करने वाले किसानों को अधिक बिजली मिलेगी।

इस क्षेत्र के लोगों ने नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन को विद्युत उत्पादन के लिए अपने पुरखों की जमीन दी है। इन 176 परिवारों को भूमि अवाप्ति के बदले मुआवजे के रूप में अच्छे स्थान पर जमीन व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस इकाई से उत्पादित विद्युत पर पहला हक बीकानेर का रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+