ढाका में बहुमंजिली इमारत में आग से 87 की मौत

ढाका में आग से 87 की मौत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के घनी आबादी वाले इलाक़ों के कई मकानों में आग लगने से कम से कम 87 लोगों की मौत हुई है और सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं. हताहतों में महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं.

बहुमंज़िली इमारतों में लगी इस आग में हताहतों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है क्योंकि आग में सैकड़ों लोग इमारतों के अंदर फँस गए थे. निजी टेलीविज़न चैनल मरने वालों की संख्या 100 और घायलों की संख्या 150 से अधिक बता रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि एक ट्रांसफार्मर में हुए विस्फोट के बाद ये आग लगी और तेज़ी से फैल गई. ताज़ा ख़बरों के अनुसार अब आग पर क़ाबू पा लिया गया है और अब लोग अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब आग लगी तो एक इमारत की छत पर शादी की दावत चल रही थी.

हताहतों में कई मेहमान शामिल हैं. हालांकि दुल्हन इस हादसे में बच गई क्योंकि वह ब्यूटीपार्लर गई हुई थी. बताया जा रहा है कि जिस इलाक़े में आग लगी है वहाँ इमारतें बहुत पास-पास बनी हुई हैं और सड़कें संकरी हैं जिसकी वजह से अग्निशमन और बचाव दल को वहाँ पहुँचने में दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है.

अग्निशमन विभाग के प्रमुख अबू नईम का कहना है कि इस इलाक़े की कम से कम सात इमारतों में आग लगी है. समाचार एजेंसी एएफ़पी को उन्होंने बताया, "जिन इमारतों में आग लगी है उसके भूतल पर रसायन बेचने वाली दुकानें थीं, जिसकी वजह से आग तेज़ी से फैल गई." रहीमा बेगम, इन्ही इमारतों में से एक में रहती हैं, जिनमें आग लगी है.

उन्होंने बताया, "मैं खाना खा रही थी कि मैंने एक धमाके की आवाज़ सुनी और फिर मैंने देखा कि दो-तीन घरों में आग लग गई है." ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल दुर्घटना स्थल से सिर्फ़ 200 मीटर की दूरी पर है. वहाँ के डॉक्टर इमरुल हसन ने बताया कि उन्होंने ख़ुद सड़क के किनारे 45 लाशें देखी हैं.

उनका कहना है, "जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से ज़्यादातर लोग अधिक जले नहीं हैं लेकिन लगता है कि धुएँ की वजह से उनकी मौत हुई है." टेलीविज़न चैनल पर दिखा कि स्थानीय लोग रिक्शे से हताहतों को अस्पताल पहुँचा रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+