कर्मचारियों की पत्थरबाजी से पुलिस अधिकारी की मौत
पटना। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर में स्थित रेलवे कारखाना में शुक्रवार को हुई दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत के बाद आक्रोशित कर्मचारियों के पथराव से रेलवे सुरक्षा बल के सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हो गए।
पढ़ें - राज्यों की खबरें
पुलिस के अनुसार रेल कारखाना में निर्माण कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर सामान लेकर जा रहा था तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से कर्मचारी महेन्द्र मंडल की मौत हो गई। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने कारखाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसे आरपीएफ ने रोकने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने पत्थरबाजी प्रांरभ कर दी। आरपीएफ के सहायक पुलिस निरीक्षक परमेश्वर सिंह की सर में चोट लग जाने से उनकी मौत हो गई।
कारखाना के मुख्य सुरक्षा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के पथराव में कारखाना को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी में आरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं। इधर, जमालपुर अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) श्रीधर मंडल ने बताया कि कारखाना परिसर में स्थिति नियंत्रण में है तथा वहां पुलिस कैम्प कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications