प्रेमिका को अमेरिका से लाने के लिए मालिक को लूटा
पुलिस के अनुसार छावनी क्षेत्र के तेल कारोबारी विजय चांडक के मुनीम प्रशांत की प्रेमिका इस समय अमेरिका भेज दी गयी है। प्रशांत जिस लड़की से प्यार करता है उसे उसके पिता ने अमेरिका भेज दिया है। तभी से प्रशांत परेशान है और हर हाल में अमेरिका जाकर उसे लाना चाहता है। लेकिन उस तक पहुंचने में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। इस आर्थिक तंगी के चलते ही प्रशांत ने लूट का नाटक रचा, लेकिन वह 24 घंटों के भीतर ही पकड़ा गया।
मालूम हो कि बुधवार को प्रशांत ने एक कहानी रचकर बताया था कि वह सात लाख 29 हजार रुपये लेकर एम़ आई़ जी रोड स्थित बैंक तक जा रहा था, तभी झाबुआ टॉवर के पास दुपहिया सवार बदमाशों ने उसे रोका। कट्टा अडाकर लुटेरों ने सोने की चेन और फिर बैग छीन लिया। प्रशांत ने अपने मालिक की रकम एक मित्र के घर पर रख दी थी और फिर उसने लूट की साजिश रची। उसे लगा कि वह अपनी साजिश को घटना का रूप देने में सफल हो जाएगा मगर ऐसा न हो सका।













Click it and Unblock the Notifications