नक्सलियों ने मुख्य मार्ग को कई जगह खोदा
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे. लोंगकुमार ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने गुरुवार रात को बीजापुर-गंगलूर सड़क को एक किलोमीटर के दायरे में 12 जगहों पर खोद दिया।"
नक्सलियों के मुख्य गढ़ बीजापुर के पास जंगलों में सड़क को क्षतिग्रस्त किया गया है।
लोंगकुमार के मुताबिक 24 किलोमीटर लंबे बीजापुर-गंगलूर सड़क को गत वर्ष 22 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। अब इस सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोग साइकिल से भी नहीं जा सकते हैं।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने सड़क खोदने से इंकार किया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पुंजर और उससे सटे इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications