मुंबई हवाई अड्डे पर हादसा टला

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। मुंबई हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक विमान को ऐसे समय हवाईपट्टी पर उतरने की इजाजत दे दी गई, जब उसी हवाई पट्टी पर एक अन्य विमान उड़ान भरने का इंतजार कर रहा था।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि चेन्नई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान को 201 यात्रियों के साथ रात 1.30 बजे उड़ान भरने की इजाजत मिल गई थी लेकिन पायलट को एक गड़बड़ी का पता और उसने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को इसकी जानकारी दी। इस पर एटीसी ने पायलट को मदद के लिए इंतजार करने को कहा।

तब तक एटीसी नई दिल्ली से वहां पहुंचे किंगफिशर एयरलाइन के एक विमान को उसी हवाईपट्टी पर उतरने की इजाजत दे चुका था। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर विमान में भी करीब 200 यात्री सवार थे।

स्पाइजेट के विमान के हवाईपट्टी पर ही मौजूद होने का अहसास होते ही एटीसी ने किंगफिशर को हवाईअड्डे के ऊपर चक्कर लगाने के लिए कहा।

बाद में स्पाइसजेट के वहां से उड़ान भरने पर खाली हुई हवाईपट्टी पर किंगफिशर को उतरने के संकेत दिए गए।

पिछले 10 दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब भारतीय विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।

गौरतलब है कि 26 मई को मुंबई हवाईअड्डे पर जेट एयरवेज का एक विमान उतर रहा था जबकि हवाईपट्टी पर एक अन्य विमान पहले से मौजूद था।

उसी दिन दुबई-पुणे जा रहा एयर इंडिया की एक विमान आकाश में गोता लगाकर अचानक कम ऊंचाई पर आ गया था। ऐसे में उससे कम ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान के लिए खतरा पैदा हो गया था।

इसी तरह 22 मई को एक एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान मेंगलोर हवाईअड्डे पर हवाईपट्टी से आगे निकलने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 158 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+