प्रधानमंत्री के दौरे का वार्ता बहाली से कोई ताल्लुक नहीं : अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने गुरुवार शाम को संवाददाताओं को बताया, "प्रधानमंत्री यहां पर वार्ता बहाली के लिए नहीं आ रहे हैं। वह यहां शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं।"
मुख्यमंत्री ने हालांकि इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री ने बातचीत का दरवाजा खुला रखा है और उनके साथ सुलह की जा सकती है जो हिंसा का त्याग करेंगे।
अब्दुल्ला ने कहा, "निश्चित रूप से बाद में प्रधानमंत्री इस बातचीत की प्रक्रिया में शामिल होंगे लेकिन मैं नहीं सोचता कि वर्तमान कश्मीर दौरे के समय अलगाववादियों के साथ बातचीत होने की संभावना है।"
उन्होंने कहा कि वार्ता प्रक्रिया केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किया जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications