मीरा ने किया जातिगत जनगणना का विरोध
यह पूछे जाने पर कि क्या वह जातिगत जनगणन का समर्थन करेंगी, उन्होंने एनडीटीवी समाचार चैनल को बताया, "मैं जीति विहीन समाज चाहती हूं।"
उन्होंने कहा कि जाति हमेशा से समाज को बांटती रही है। "वर्षो से..सदियों से हम जाति के कारण मुश्किलों का सामना करते रहे हैं।"
मीरा ने कहा, "मैं हमेशा से जाति विहीन समाज के लिए काम करती रही हूं। हमें संविधान के उस पिता की तलाश है जो जाति विहीन समाज की स्थापना कर सके।" उन्होंने यह बात लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कही।
उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि उन्हें कांग्रेस की ओर से बिहार में मुख्यमंत्री की उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications