ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में इस्तेमाल वैन का मालिक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध जांच शाखा ने खगेन महतो को पश्चिमी मिदनापुर के खड़गपुर से गिरफ्तार किया।
चानपारा गांव में रहने वाले महतो ने यह स्वीकार किया है कि नक्सल समर्थित जनजातीय संगठन पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति के कार्यकर्ता बापी महतो ने वैन को लिया था और रेल पटरी के साथ छेड़छाड़ की गई।
उल्लेखनीय है कि हावड़ा से मुंबई जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रात 1.30 बजे पटरी से उतर गई थी। ठीक उसी समय दूसरी पटरी पर आ रही एक रेलगड़ी ने एक्सप्रेस के कई डिब्बों को रौंद दिया था। इस हादसे ेमें 148 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications