निदेशक मंडल ने बोली लगाने का विरोध किया था : सुप्रिया
देश के एक बड़े अंग्रेजी समाचार पत्र ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आईपीएल की पुणे फ्रेंचाइजी की बोली में पवार और उनके परिवार के सदस्य परोक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस सिटी कार्पोरेशन नामक कंपनी ने बोली लगाई थी उसके निदेशक मंडल में पवार, उनकी पत्नी और बेटी शामिल हैं।
इस मामले पर सुप्रिया ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि उनके परिवार का आईपीएल से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि देशपांडे ने पुणे फ्रेंचाइजी के लिए व्यक्तिगत स्तर पर बोली लगाई थी और उनके इस कदम का कंपनी के निदेशक मंडल ने विरोध जताया था।
राकांपा सांसद सुप्रिया ने कहा, "सिटी कार्पोरेशन में हमारी सिर्फ 16 फीसदी हिस्सेदारी है और ऐसे में कंपनी के फैसले में हमारा दखल नहीं होता है। बोली में मेरे परिवार की कोई भूमिका नहीं थी। मैंने पहले भी कहा है कि आईपीएल से हमारा कोई संबंध नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications