संजय गांधी जैविक उद्यान में आएंगे नए जानवर
पटना जैविक उद्यान के निदेशक अभय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उक्त नए मेहमानों को त्रिपुरा के सेपाहिजाला जैविक उद्यान से एक मादा गैंडे के बदले लाया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त जानवरों के आने के बाद इस जैविक उद्यान में पशुओं की कुल संख्या 1,200 हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस चिड़ियाघर में 12 वयस्क गैंडे हैं जो दुनियाभर के सभी जीव विज्ञानी (बायोलॉजिकल) पार्को में सर्वाधिक गैंडों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। एक सींग वाली तीन मादा गैंडा भी गर्भधारण कर चुकी हैं जिन्हें अगले वर्ष प्रसव होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications