त्रिपुरा में तूफान ने ली 4 की जान, कई मकान ढहे
पुलिस के प्रवक्ता नेपाल दास ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा के तेलियामुरा इलाके में बिजली के तार गिरने की अलग-अलग हुई घटनाओं में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई।
दो महिलाएं खेतों में काम कर रही थीं और उनके दो भाई बिजली की लाइन को दुरुस्त कर रहे थे, तभी आए तूफान में बिजली के तार उन पर गिर गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इन घटनाओं में दस लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को मानसून के पहुंचने के बाद आई तेज आंधी में एक हजार से अधिक मकान ढह गए। तीन दिन के भीतर कई पशुओं की भी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications