बारिश ने दी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री कम था।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार रात बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।
उन्होंने कहा, "आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने तथा तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।"
अधिकारी ने बताया कि तापमान में कमी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई है वहीं मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों में तूफानी हवायें चलने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications