भारत के दावे पर विचार करने को अमेरिका प्रतिबद्ध
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को कहा, "हम अभी सुरक्षा परिषद में सुधार की दिशा में आगे नहीं बढ़े हैं लेकिन इस संदर्भ में भारत के नाम पर विचार करने को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्ध है।"
भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता के बाद भारत के विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ साझा संवाददाता सम्मेलन में हिलेरी ने कहा, "आप जानते हैं कि इस समय सुरक्षा परिषद सुधार को लेकर दुनिया में सहमति नहीं है। किसी बहुपक्षीय संगठन के समक्ष यही चुनौती भी होती है।"
इस मसले पर कुछ प्रगति का संकेत देते हुए हिलेरी ने कहा, "जब आप बहुपक्षीय बातचीत करते हैं तो इसमें स्वभावित तौर पर प्रगति होती है। परंतु हम भारत के दावा पर विचार करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications