विधायक पुत्र-पुलिस विवाद में टीआई निलंबित
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बास्केटवाल मैच के दौरान एक निर्णय को लेकर विधायक सक्सेना के पुत्र शशांक की टीम का अम्पायर से विवाद हो गया। बाद में निर्णय को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में मार पीट हुई। इसी बीच वहां पहुंचे विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवानों ने भी सक्सेना के बेटे की पिटाई कर दी।
इस घटना से गुस्साए सक्सेना के समर्थकों ने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा व तोड़फोड़ की और इस दौरान पुलिस तथा सक्सेना समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई।
सीहोर के पुलिस अधीक्षक के.डी. पाराशर ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि विधायक पुत्र और उसके साथियों के अलावा एसएएफ के जवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नगर निरीक्षक अजय वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर इस पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications