किसी भी वक्त छिड़ सकता है युद्ध: उत्तर कोरिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन के दौरान गुरुवार को उत्तर कोरियाई प्रतिनिधि जांग गोन ने कहा, "कोरिया प्रायद्वीप के मौजूदा हालात इतने भयावह हैं कि वहां किसी भी क्षण युद्ध आरंभ हो सकता है।"
गोन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर हालात को और भयावह बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये दोनों देश पिछले दिनों दक्षिण कोरिया के एक युद्धपोत के डूब जाने की घटना को कुछ ज्यादा ही तूल दे रहे हैं।
इस सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधि लारा केनेडी ने कहा कि वह स्वीकार करती हैं कि स्थिति भयावह है लेकिन उत्तर कोरिया के आरोप निराधार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications