पाक अल्पसंख्यकों पर 'अत्याचार' के खिलाफ प्रदर्शन
'इयूएशिया न्यूज' के मुताबिक प्रदर्शन के आयोजनकर्ता संजय ग्रोवर ने बताया कि यह प्रदर्शन पाकिस्तान या इस्लाम के खिलाफ नहीं है बल्कि यह प्रदर्शन अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार से निपटने में पाकिस्तानी सरकार की अक्षमता के खिलाफ है।
ग्रोवर ने कहा, "हम चाहते हैं कि यूरोपीय संघ कल (शुक्रवार) होने वाले सम्मेलन में इस मुद्दे को यूसुफ रजा गिलानी के सामने उठाए।"
गौरतलब है कि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष हरमन वैन रोम्पी, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोसे मैनुअल बारोसो शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications