जापान में आज तय होगा नए प्रधानमंत्री का नाम (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सभी मंत्रियों ने सुबह ही इस्तीफे दिए। डीपीजे की बैठक में नया नेता चुनने के लिए चुनाव भी आरंभ हो गया है। नए नेता की दौड़ में उप प्रधानमंत्री नाओतो कान सबसे आगे माने जा रहे हैं।
कान 63 साल के हैं और उन्हें सांसद शिंजी तारुतकोक से कड़ी चुनौती मिल सकती है। नए नेता के चुनाव स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे आरंभ हुआ। 'डायट' (संसद) के दोनों सदनों में डीपीजे के सदस्यों की बैठक भी चल रही है।
उल्लेखनीय है कि ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के सैन्य अड्डे और दूसरे वित्तीय मसलों पर पार्टी के भीतर विरोध के मद्देनजर प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने बुधवार को ही पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications