अहमदीनेजाद ने विपक्ष को चेताया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने इस्लामिक गणतंत्र को स्थापपित करने वाले अयातुल्ला रुहोल्ला खुमैनी की 21वीं पुण्यतिथि के मौके पर कहा, "जो लोग देश की छवि को खराब करना चाहते हैं उन्हें राजनीतिक परिदृश्य से अलग कर दिया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि चुनाव में कथित धोखाधड़ी के चलते विपक्ष ने इसके परिणाम को स्वीकार न करते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किए थे। इसके बावजूद अहमदीनेजाद ने दोबारा चुनाव नहीं कराए थे।
सरकार ने विरोध को दबा दिया और विपक्ष पर पश्चिमी देशों का एजेंट होने का आरोप लगाया था।
अहमीदीनेजाद ने कहा, "जो भी इस्लाम के खिलाफ खड़ा होगा वह जीवित नहीं रह पाएगा।"
अहमीनेजाद के विराध करने वालों में शामिल पूर्व मंत्री और कानून निर्माताओं को गिरफ्तार कर उन्हें लंबे समय तक के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई थी। विपक्ष ने और अधिक मौतें होने का दावा किया था।
विपक्ष ने 12 जून को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमित मांगी थी, लेकिन माना जा रहा है कि आंतरिक मामलों के मंत्री उनके अनुरोध को ठुकरा देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications