चीन में 1,400 कैदी रिहा
बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। चीन के जियांक्सी प्रांत में चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर लगभग 1,400 कैदियों को उनकी सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया।
वेबसाइट 'चाइनान्यूज डॉट काम डॉट सीएन' ने जियांक्सी प्रांत के न्यायिक विभाग के निदेशक मा चेनग्जू के हवाले से खबर दी है कि गुरुवार को 1,400 कैदियों को रिहा किया गया जिसमें 632 बूढ़े,160 विकलांग और 604 गंभीर रूप से बीमार कैदी शामिल हैं।
विभाग की तरफ से जून, 2009 में शुरू किए गए एक कार्यक्रम के तहत छोड़ा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications