तृणमूल कांग्रेस की नजर 50 नगर निकायों पर

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के 81 नगर निकायों में से 50 में अपनी सत्ता स्थापित करने का इरादा जताया है। इसके लिए वह कांग्रेस और स्वतंत्र प्रतिनिधियों का समर्थन लेगी।

तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पार्थ चट्टोपाध्याय ने आईएएनएस से कहा, "हम 50 नगर निकायों में अपने बोर्ड बनाएंगे, हमारे पास अपने समीकरण हैं और हम तैयारी कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यह निर्णय उन्हें (कांग्रेस) करना है कि वे जनता के हाथ मजबूत करने के लिए हमारे साथ हैं या फिर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ।"

परिणामों के मुताबिक 24 ऐसे नगर निकाय हैं जहां यदि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एकजुट होकर बोर्ड का गठन कर सकती हैं। जबकि कुछ अन्य निकायों में स्वतंत्र प्रतिनिधियों की जरूरत भी पड़ेगी।

राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि हम तृणमूल का साथ देने के लिए तैयार हैं, "हम हाथ मिलाएंगे, इसमें हमें कोई परेशानी नहीं।"

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भी संकेत दिए हैं कि दोनों पार्टियों के बीच चुनाव बाद समझौता हो सकता है, इससे तय हो गया कि बोर्ड गठन के लिए बातचीत स्थानीय स्तर पर होगी न कि प्रदेश स्तर पर।

भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश नेताओं ने इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की है।

उन्होंने कहा, "बातचीत की कोई आवश्यकता नहीं, इस मामले को दोनों पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा निबटाया जाएगा, यदि वे ऐसा नहीं कर पाते तो हम हस्तक्षेप करेंगे।"

कुल 80 नगर निकायों में चुनाव हुए हैं जिनमें से 24 में तृणमूल कांग्रेस को बहुमत मिला है, वामपंथी दलों के गठबंधन को 17 निकायों में बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस को सात निकायों में बहुमत मिला है। तृणमूल कांग्रेस को कोलकाता नगर निगम में भी बहुमत हासिल हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+