ढाका में केमिकल फैक्टरी में आग, 87 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आग एक केमिकल फैक्टरी में स्थानीय समयानुसार रात 9.20 बजे लगी। बाद में यह आग रिहायशी इलाके में चार-पांच घरों तक फैल गई।
घटना के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को रवाना किया गया। लंबी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली के ट्रांसफारमर में विस्फोट के बाद यह आग लगी जिसने बाद में रिहायशी और व्यवसाईक इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications