नवंबर में भारत का दौरा करेंगे ओबामा
वाशिंगटन, 4 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निमंत्रण स्वीकार करते हुए नवंबर में भारत का दौरा करने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता के मौके पर दिए अपने संबोधन में ओबामा ने गुरुवार को कहा, "मैं आज रात यह ऐलान करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि नवंबर की शुरुआत में भारत का दौरा करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि बीते साल वाशिंगटन यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह ने ओबामा को भारत का दौरा करने का न्यौता दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications