भाजपा ने चंदन मित्रा सहित 4 और को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
वरिष्ठ पार्टी नेता अनंत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी प्रवक्ता तरुण विजय को उत्तराखण्ड से मनोनीत किया है। अनिल माधव दवे मध्यप्रदेश से पार्टी के दूसरे उम्मीदवार होंगे और वी.पी. सिंह राजस्थान से प्रत्याशी होंगे।
प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज व अरुण जेटली सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
पार्टी इससे पहले कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार व छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications