कर्नाटक निवेशक सम्मेलन : 4 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर
सम्मेलन के समापन मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह एक अभूतपूर्व सफल और महत्वपूर्ण सम्मेलन था। इससे राज्य की तस्वीर बदलेगी और कर्नाटक निवेश का गंतव्य बनेगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने हमारे यहां अपना भरोसा जताया है।
इस दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल के प्रमुख लक्ष्मी निवास मित्तल, बिरला समूह के कुमार मंगलम बिरला और दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को के बंग से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। सम्मेलन में देश व दुनिया के करीब पांच हजार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गुरुवार को इस्पात सेक्टर में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये (एक खबर से अधिक) के चार बड़े सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किया गया था। आर्सेलर मित्तल ने प्रदेश के बेल्लारी जिले में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
इसके अलावा ब्राह्मनी इंडस्ट्रीज कर्नाटक लि. ने 36,000 करोड़ रुपये, भूषण स्टील ने 27,928 करोड़ रुपये और सूर्या विजयनगर स्टील एंड पावर ने 24,000 करोड़ रुपये के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications