इंडियन मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन घोषित, प्रतिबंध लगा
गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि कानूनी रूप से इंडियन मुजाहिदीन को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल कर लिया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि "भारत सरकार के आदेश के मुताबिक इंडियन मुजाहिदीन के सभी संगठनों एवं संरचनाओं को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया गया है।"
इंडियन मुजाहिदीन देश का 35वां संगठन है जिसे आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में 2006 में कई बम धमाकों के बाद इसका नाम सामने आया था।
इस संगठन में ज्यादातर लोग प्रतिबंधित संगठन हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी (हूजी) और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के हैं।
सितंबर 2008 में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में बाटला हाउस मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मारा गया था, इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications