शारीरिक दंड : स्कूल ने दूसरे शिक्षक को बर्खास्त किया
यादविंदर पब्लिक स्कूल (वाईपीएस) की उप-प्रधानाचार्य अनिता कश्यप ने शुक्रवार को बताया, "जांच के दौरान छात्र को पीटने में दोषी पाए जाने पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक अनिल पथानियो को बर्खास्त कर दिया गया। हमारे स्कूल में शारीरिक दंड पूरी तरह से प्रतिबंधित है और यह एक असहनीय अपराध है। हमने तुरंत प्रभाव से शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।"
उल्लेखनीय है कि छात्रों की शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन ने सोमवार को भूगोल विषय के शिक्षक हरीश कुमार को बर्खास्त कर दिया था।
कश्यप ने कहा, "हम यह सुनिनिश्चित करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी वारदात न हो और कड़े नियम बनाकर शिक्षकों को शारीरिक दंड देने से रोका जाएगा।"
एक सप्ताह की यात्रा पर 23 मई को 57 छात्र मनाली गए थे। कुमार और पथानिया कथित तौर पर रत्तनप्रीत से 500 रुपये वसूले और अन्य छात्रों से 200 रुपये लिए थे। इस दौरान छात्रों को अपने पास 500 रुपये से ज्यादा रखने की अनुमति नहीं थी।
रत्तनप्रीत ने 28 मई को यात्रा से लौटते वक्त रुपये की मांग की। इस पर शिक्षकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने इसकी सूचना घर फोन कर दी थी।
इस बात को सुनकर छात्र की मां गुरप्रीत कौर को दिल का दौरा पड़ा और उसी दिन उनकी मौत हा गई थी।
इंडो-एशियन न्सूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications