बीजू जनता दल के 3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे
राज्य विधानसभा के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में प्यारी मोहन महापात्र, शशि भूषण बेहेरा और बैश्नब पारिदा ने अपने पर्चे दाखिल किए।
राज्य में महापात्र, कांग्रेस के राधाकांत नायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भागीरथी माझी के कार्यकाल एक जुलाई को पूरा होने के साथ तीन सीटें रिक्त हो जाएंगी।
बीजद ने महापात्र को दोबारा नामित किया है और अन्य सीटों के लिए पार्टी महासचिव पारिदा व पूर्व विधायक बेहेरा ने नामांकन भरा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications