बसपा के 7 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राज्यसभा की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सात, समाजवादी पार्टी (सपा) दो के अलावा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-एक सीट के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सहित सात प्रत्याशियों ने शुक्रवार को चुनाव अधिकारी एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
मिश्रा के अलावा बसपा की ओर से जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, उनमें अंबेद राजन, एस.पी. सिंह बघेल, जुगुल किशोर, नरेंद्र कश्यप, मोहम्मद सलीम अंसारी और राजपाल सैनी शामिल हैं।
बसपा प्रमुख मायावती के करीबी माने जाने वाले सतीश चंद्र मिश्रा और अंबेद राजन पार्टी की तरफ से दूसरी बार उम्मीदवार बनाए गए हैं। बाकी सभी नए चेहरे हैं।
इसी महीने की 17 तारीख को हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस के सतीश शर्मा और समाजवादी पार्टी (सपा) के मोहन सिंह एवं रशीद मसूद पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications