भारत-दक्षिण अफ्रीका ने 3 समझौतों पर हस्ताक्षर किए
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आर्थिक समझौते करने और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग करने के कई द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की।
वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने कृषि सहयोग, हवाई सेवा समझौता और भारतीय विदेश सेवा संस्थान और दक्षिण अफ्रीका कूटनीतिक संस्थान की स्थापना के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
समझौतों पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा की उपस्थिति में किए गए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक संगठनों में मौजूदा मुद्दों को उठाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्यता के लिए 2011-12 की सीट के लिए अपना समर्थन देने की बात कही।
मनमोहन सिंह ने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थानों में सुधारों के अपने प्रयास जारी रखेंगे"
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्यता के लिए 1011-12 की सीट के लिए एक दूसरे को समर्थन देने पर सहमत हुए हैं।
गुरुवार से भारत दौरे की शुरुआत करने वाले राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा, "हम इस मुद्दे पर एकमत हैं, बदले हुए विश्व में यह परिवर्तन वैश्विक संस्थानों में भी दिखाई देने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications