शराबी पिता ने 2 बच्चों को तलाब में फेंका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के परदेशीपुरा में रहने वाले रमेश अहिरवार की शराब की लत के चलते पत्नी ज्ञानवती से आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति के रवैए से परेशान होकर ज्ञानवती अपने चार बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी।
रमेश ने गुरुवार को ज्ञानवती के घर पहुंचकर विवाद किया और अपने साथ तीन बच्चों को ले आया। उसने दो बेटों नौ वर्षीय जयेंद्र और तीन वर्षीय विशाल को करण तालाब में फेंक दिया, जबकि रोशनी मौके से भाग गई।
रात को दोनों बच्चों की खोज की गई मगर कहीं पता नहीं चला। जयेंद्र का शव शुक्रवार को तालाब से बरामद कर लिया गया, जबकि विशाल की तलाश जारी है।
सिविल लाइन पुलिस ने रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications