220 बैंक खातों के मामले से जुड़ा अधिकारी बहाल
वर्ष 1988 बैच के अधिकारी बी. एल. अग्रवाल को 11 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था। आयकर विभाग ने सरकार को जानकारी दी थी कि अग्रवाल के घर व अन्य स्थानों पर छापे डालने के बाद पता चला है कि उन्होंने यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव खरोरा के कई लोगों के नाम पर कम से कम 220 बैंक खाते खुलवाए हैं।
अग्रवाल पर उनकी आय से अधिक सम्पत्ति रखने के भी आरोप लगे थे हालांकि अग्रवाल लगातार यह कहते रहे थे कि वह आयकर विभाग के एक षडयंत्र के शिकार हैं। उन्हें गुरुवार रात राजस्व बोर्ड का सदस्य बनाया गया।
जब अग्रवाल को निलंबित किया गया था उस वक्त वह कृषि विभाग में सचिव थे। सरकार ने अब विस्तृत जांच के लिए यह मामला 'आर्थिक अपराध शाखा' को सौंप दिया है।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग बैक खातों और सम्पत्ति के संबंध में किए गए अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश नहीं कर सका इसलिए अग्रवाल को उनके पद पर बहाल कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications