ढाका अग्निकांड में मृतकों की संख्या 100 हुई (लीड-2)

अग्निशमन विभाग के मुताबिक गुरुवार रात लगी आग में मरने वाले 98 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण आग में झुलसे 200 से अधिक लोगों का इलाज राजधानी के दो अस्पतालों में चल रहा है।

सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक मरने वालों की संख्या 108 तक पहुंच गई है।

शहर के पुराने इलाके निमटोली में बिजली के एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे आग लगी।

अग्निशमन विभाग और नागरिक रक्षा विभाग के उप निदेशक अब्दुस सलाम ने बताया कि आग जल्द ही सात इमारतों और प्लास्टिक फैक्टरी में फैल गई जिससे काफी लोग फंस गए।

अग्निशमन विभाग, सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मदद से शुक्रवार सुबह इमारतों से शवों को निकालने का काम शुरू किया गया। सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के लिए दो जांच समितियां गठित की हैं। समितियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना और विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने इस दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+