सेंसेक्स 95, निफ्टी 25 अंक बढ़ा (राउंडअप)
सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सप्ताह के शुरुआती दो कारोबारी दिनों में बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।
हफ्ते के अंतिम कारोबारी सत्र में पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार करने के दौरान सेंसेक्स ने 17,150.42 अंक के उच्च स्तर और 16,963.92 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया, कारोबार के अंत में यह 95.36 अंक (0.56 प्रतिशत) बढ़कर 17,117.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं छोटे दायरे में काम करते हुए दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,147.90 अंक के उच्च और 5,091.60 अंक के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में यह 25 अंक (0.49 प्रतिशत) बढ़कर 5,135.50 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 14.71 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई, यह 6,890.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक भी 12.81 अंक (0.15 प्रतिशत) की हल्की बढ़ोतरी के साथ 8,640.40 पर बंद हुआ।
बीएसई पर एफएमसीजी (1.69 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.02 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.93 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़कर बंद होने वाले सेक्टर रहे। वहीं धातु (0.24 प्रतिशत), ऊर्जा (0.19 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (0.13 प्रतिशत) सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में मारुति सुजुकी (2.64 प्रतिशत), एसबीआई (2.42 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशन (2.25 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़कर बंद होने वाले शेयर रहे और ओएनजीसी (-1.73 प्रतिशत), एचडीएफसी (-0.96 प्रतिशत) और टाटा पावर (-0.61 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर 1400 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1415 शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 124 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications