खराब प्रदर्शन पर माकपा पोलितब्यूरो की होगी बैठक
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताए जाने की शर्त पर शुक्रवार को आईएएनएस को जानकारी दी, "पोलितब्यूरो की दो दिवसीय बैठक में बंगाल के नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों की समीक्षा होगी और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।"
माकपा पोलितब्यूरो सदस्य व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बैठक में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के द्वितीय कार्यकाल के पहले साल के कार्यो की भी समीक्षा की जाएगी और भविष्य की संभावित रणनीतियों पर निर्णय लिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications