सेंसेक्स में 95 अंक की तेजी (लीड-1)
हफ्ते के अंतिम कारोबारी सत्र में पूरे दिन सीमित दायरे में कारोबार करने के दौरान सेंसेक्स ने 17,150.42 अंक का उच्च स्तर और 16,963.92 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया, कारोबार के अंत में यह 95.36 अंक (0.56 प्रतिशत) बढ़कर 17,117.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं छोटे दायरे में काम करते हुए दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,147.90 अंक का उच्च और 5,091.60 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार के अंत में यह 25 अंक (0.49 प्रतिशत) बढ़कर 5,135.50 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 14.71 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई, यह 6,890.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स भी 12.81 अंक (0.15 प्रतिशत) की हल्की बढ़ोतरी के साथ 8,640.40 पर बंद हुआ।
बीएसई पर एफएमसीजी (1.69 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.02 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.93 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़कर बंद होने वाले सेक्टर रहे। वहीं धातु (0.24 प्रतिशत), ऊर्जा (0.19 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (0.13 प्रतिशत) सेक्टरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications