पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अरब डॉलर हुआ

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता सईद वसीमुद्दीन ने जियो न्यूज को शुक्रवार को बताया कि 21 मई को पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16.129 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में आई यह बढ़ोतरी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए अमेरिका द्वारा दी गई 28 करोड़ डॉलर की राशि के चलते आई है।

अगस्त 2007 में भी पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अरब डॉलर के पार पहुंचा था।

वसीमुद्दीन ने कहा कि 16.129 अरब डॉलर के विदशी मुद्रा भंडार में से 12.30 अरब डॉलर का मुद्रा भंडार स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसपीबी) और बाकी 3.70 अरब डॉलर का मुद्रा भंडार वाणिज्यिक बैंकों के पास है।

दूसरी ओर, एसपीबी के मुताबिक पाकिस्तान पर 31 मार्च पर कुल विदेशी कर्ज 54.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

गौरतलब है कि एसपीबी के गवर्नर सईद सलीम रजा का इस्तीफा सरकार ने बुधवार को स्वीकार कर लिया था इसके बाद उनके पद पर डिप्टी गवर्नर यासीन अनवर को कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।

रजा ने 6 मई को निजी कारणों से इस्तीफा दिया था। दिसंबर 2008 में गवर्नर बनाए गए रजा इससे पहले सिटीग्रुप में बैंकर भी रह चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+