रेलवे कारखाना में कर्मचारियों का हंगामा, पुलिस अधिकरी की मौत
पुलिस के अनुसार रेल कारखाना में निर्माण कार्य के दौरान एक ट्रैक्टर सामान लेकर जा रहा था तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से कर्मचारी महेन्द्र मंडल की मौत हो गई। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने कारखाना में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसे आरपीएफ ने रोकने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने पत्थरबाजी प्रांरभ कर दी। इसी दौरान आरपीएफ के सहायक पुलिस निरीक्षक परमेश्वर सिंह की सर में चोट लग गई जिससे उनकी मौत हो गई।
कारखाना के मुख्य सुरक्षा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के पथराव में कारखाना को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी में आरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं।
इधर, जमालपुर अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) श्रीधर मंडल ने बताया कि कारखाना परिसर में स्थिति नियंत्रण में है तथा वहां पुलिस कैम्प कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications