हिमाचल पहुंचेगें हजारों पर्यटक
शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, "बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है जिसके बाद तापमान में कमी आएगी।"
राज्य में गुरुवार की औसत बारिश की वजह से अधिकांश पर्यटन स्थलों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार और रविवार को पंजाब , हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली से लगभग 40,000 पर्यटकों के शिमला सहित अन्य पयर्टक स्थलों पर पहुंचने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक योगेश बहल ने बताया, "होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए की जा रही पूछताछ के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि आने वाले साप्ताहांत में पयर्टन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंचेगी।"
शिमला का तापमान गुरुवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया कि विभिन्न पर्यटन स्थलों शिमला, नरकोंडा, कुफ्री, कसौली, धर्मशाला, संगला, मनाली, चांबा, डलहौजी में मौसम सुहावना बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications