माकपा की बैठक के लिए बुद्धदेब को बुलावा
बैठक में पश्चिम बंगाल में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में माकपा की भारी हार की समीक्षा होगी।
एक माकपा नेता ने बताया कि बुद्धदेब ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था की समस्या का हवाला देते हुए स्वयं के प्रदेश में बने रहने की जरूरत बताई है।
जब उनसे पूछा गया कि भट्टाचार्य आएंगे या नहीं तो उन्होंने कहा, "हमने उन्हें सूचित किया है कि उन्हें बैठक में उपस्थित रहना चाहिए क्योंकि यह बैठक काफी अहम है।"
माकपा नेता ने स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल की स्थिति काफी गंभीर है और पोलित ब्यूरो इस पर चर्चा करेगा।
उन्होंने हालांकि कहा कि चुनाव की राज्य समिति द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद इस बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी। पश्चिम बंगाल ईकाई को इसकी ठीक ढंग से समीक्षा करनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications