भारतीय दूरसंचार कंपनियों का नेपाल स्थित उपक्रम आग में सुरक्षित
पुलिस के मुताबिक शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके पुताली सड़क पर स्थित त्रिवेणी कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को आग लग गई थी, दो घंटे के बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस अग्निकांड में नेपाल चाय विकास बोर्ड और त्रिवेणी ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय में भारी नुकसान हुआ है।
पुलिस ने कहा कि यूटीएल के टावर को नुकसान हुआ है लेकिन इसी इमारत में दो मंजिलों पर स्थित कंपनी के कार्यालय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
भारत की महानगर दूरसंचार निगम लिमिटेड, टेलीकम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड और टाटा कम्युनिकेशन्स लिमिटेड ने नेपाल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ वर्ष 2003 में नेपाल में मोबाइल सेवाओं की शुरुआत के लिए इस संयुक्त उपक्रम की स्थापना की थी।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications