सजगता नहीं बढ़ाता कॉफी का प्याला

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। आमतौर पर कहा जाता है कि एक कप कॉफी पीने से व्यक्ति ज्यादा सजग हो जाता है लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि हमारे इस अहसास की वजह कॉफी में पाई जाने वाली 'कैफीन' हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक 379 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि नियमित तौर पर कॉफी पीने वाले लोगों को उसी स्तर की मुस्तैदी की जरुरत होती है जिस स्तर की कॉफी नहीं पीने वालों को होती है।

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के प्रायोगिक मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर पीटर रोगर्स ने बताया, "हमारे शोध में पाया गया कि कैफीन लेने का लाभ हमें नहीं मिलता। कैफीन से हालांकि हम तरोताजगी का अनुभव करते हैं। लेकिन यह कैफीन के कारण ही होता है जब हम थकान की जगह अपने आपको सामान्य अनुभव करते हैं"

शोधकर्ताओं ने प्रत्येक प्रतिभागियों को कैफीन या प्लेसबो (एक प्रकार की औषधि) दिए जाने से पहले 16 घंटे तक कॉफी से दूर रखा गया। इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति की स्मृति और सतर्कता की जांच की गई।

जांच के दौरान कॉफी पीने वालों और प्लेसबो का प्रयोग करने वालों के बीच मामूली अंतर पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+