जापान के नए प्रधानमंत्री होंगे नाओतो कान (लीड-1)
टोक्यो, 4 जून (आईएएनएस)। नाओतो कान जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (डीपीजे) का नया अध्यक्ष चुने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद के लिए उनका चुनाव किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कान को जापान के सम्राट आकिहितो शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। वह हातोयामा सरकार में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर जापानी संसद 'डायट' ने मुहर लगाई। कान 63 साल के हैं।
इससे पहले हातोयामा सरकार में शामिल सभी मंत्रियों ने सुबह ही इस्तीफे दे दिए। इसके बाद हुई डीपीजे की बैठक में नये नेता के लिए चुनाव हुआ। नए नेता की दौड़ में कान सबसे आगे माने जा रहे थे। नतीजा आने के बाद यह संभावना हकीकत में तब्दील हो गई। कान जापान में 94वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
उल्लेखनीय है कि ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के सैन्य अड्डे और दूसरे वित्तीय मसलों पर पार्टी के भीतर विरोध के मद्देनजर प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने बुधवार को पद छोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications