ओबामा ने आस्ट्रेलिया दौरा स्थगित किया
सिडनी, 4 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मेक्सिको की खाड़ी में तेल के रिसाव की वजह से उपजे संकट के मद्देनजर आस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया की यात्रा स्थगित कर दी है।
ओबामा ने आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति एस.बी.युद्धोयोनो से फोन पर बात की। समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार ओबामा ने अपने इस फैसले के लिए खेद व्यक्त किया।
तेल का रिसाव गत 20 अप्रैल को शुरू हुआ था और तब से ब्रिटिश पेट्रोलियम उस पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications